| पूरी तैयारी के साथ आई हूं-मेरीकोम |
ग्वांग्झू ।पांच बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मेरीकोम ने कहा है कि वह 16वें एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंची हैं और यहां बेहतर प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त है।
मेरीकोम ने यहां खेलगांव में टीम के स्वागत समारोह के बाद कहा कि वह 51 किग्रा भारवर्ग में पहली बार उतरेंगी लेकिन हाल के अपने फॉर्म को देखते हुए उन्हें पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा, 51 किग्रा वर्ग में मैं पहली बार खेलूंगी। मैंने 48 किग्रा भार वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था। इसलिए उम्मीद है कि मैं बेहतर प्रदर्शन करूंगी। इसके लिए मैंने जबर्दस्त अभ्यास और तैयारी की है। विश्व चैम्पियन मुक्केबाज ने कहा कि प्रतियोगिता में उन्हें मुख्य चुनौती मेजबान चीन और फिलीपींस की मुक्केबाजों से मिलेगी।
दो हजार डोप परीक्षण एशियाई खेलों से पहले चीनी डोपिंग रोधी एजेंसी ने खेलों को डोपमुक्त रखने के प्रयास के तहत खिलाडियों के लगभग दो हजार डोप नमूने लिए हैं। चीन की आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार अगस्त से अब तक इन खेलों के सिलसिले में 1950 परीक्षण किये जा चुके हैं जिनमें 120 रक्त नमूने भी शामिल हैं। |
|
|
|