HOME | SCHEDULE | | HISTORY | INDIA IN ASIAD | GAMES 2010 | STAR PLAYERS | ABOUT GUANGZHOU
 
महिला हॉकी टीम की धमाकेदार जीत
ग्वांग्झू . पूर्व चैम्पियन भारत ने महिला हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज करते हुए मलेशिया को 4-0 से पराजित किया। इससे पहले गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया ने थाईलैंड को 5-0 से और खिताब के प्रबल दावेदार जापान ने कजाकिस्तान को 4-1 से हराया था। फ्लड लाइट में खेलते हुए भारतीय खिलाडियों ने जमने में कुछ समय लगाया। भारत को पहले गोल के लिए 26 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। कप्तान सुरिन्दर कौर, जसजीत कौर हांडा और युवा खिलाड़ी रानी रामपाल ने लगातार हमलों से प्रतिद्वंदी को दबाव में रखा। विजेता टीम आधे समय तक 1-0 से आगे थी।

भारत ने दूसरे हाफ में 24 मिनट के अंतराल में तीन गोल दागे। भारत की तरफ से चनचन देवी, दीपिका, रानी और सुरिन्दर कौर ने गोल किए। भारतीय मैनेजर खालिद मोदी ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि यह एक अच्छी शुरूआत है और टीम मैच दर मैच आगे बढ़ेगी।
 MORE NEWS