HOME | SCHEDULE | | HISTORY | INDIA IN ASIAD | GAMES 2010 | STAR PLAYERS | ABOUT GUANGZHOU
 
टी टी में जबरदस्त शुरूआत
16वें एशियन खेलों में महिला टेबल टेनिस टीम ने जबरदस्त शुरूआत करते हुए लाओस को 3-0 से रौंद दिया है। पहले मैच में कुमारशेन शामिनी ने महज 12 मिनट में ही थिपाकोन को 11-5,11-7,11-4 से धूल चटा दी। दूसरे मैच में मधुरिका पटकर नेशेंगडवेंग को 11-7,11-3,11-6 से मत दी । तीसरे मैच में भी मौमा दास ने 11 मिनट में ही 11-5 11-6 11-2 से लाओस की खिलाड़ी की चुनौती खत्म कर दी।

बैडमिंटन में मिलीजुली शुरूआत
ग्वांग्झू। एशियाड के पहले दिन बैडमिंटन में भारत की शुरूआत मिली जुली रही। बैडमिंटन सनसनी सायना नेहवाल ने टीम इवेंट सिंगल्स मुकाबले में इंडोनेशिया की आंद्रयรงंत फिरदासरी को 21-16, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं एक अन्य खिलाड़ी भी टीम इवेंट में जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस तरह महिला टीम इवेंट में भारत 2-0 से आगे चल रहा है।

लेकिन बैडमिंटन में पुरूषों की टीम चीनी ताइपे के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है जिससे टीम इवेंट में भारत की चुनौती खत्म हो गई है।
 MORE NEWS