News
 
अकमल पर लटकी तलवार!
लंदन । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विवादास्पद सिडनी टेस्ट में मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले की जांच करने का फैसला किया है। इस मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल को मुख्य आरोपी बनाया गया है। आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र कूरियर मेल के अनुसार आईसीसी ने इस मामले की जांच के संबंध में अकमल को सूचित कर दिया है। आईसीसी ने अकमल से कहा है कि सिडनी टेस्ट को लेकर वह जांच के घेरे में है। आईसीसी ने हालांकि इस मामले में पाकिस्तान को पाक-साफ करार दिया था लेकिन मैच फिक्सिंग के हालिया मामले के सामने आने के बाद उसने एक बार फिर इस मामले में जांच शुरू करने का फैसला किया है।

सुनवाई स्थगित
लाहौर. लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी खिलाडियों और अधिकारियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट और अन्य सात खिलाडियों के उपस्थित न होने पर न्यायाधीश ख्वाजा शरीफ ने सुनवाई 22 सितम्बर तक के लिए स्थगित कर दी।

आईसीसी ने मांगे बट्ट और अकमल के फोन रिकार्ड
लंदन. आईसीसी ने स्पॉट फिक्सिंग आरोप में निलम्बित पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान सलमान बट्ट और विकेटकीपर कामरान अकमल से गत जून में एशिया कप के दौरान फोन पर की गई बातचीत के रिकार्ड मांगे हैं। रिपोर्टो के अनुसार एशिया कप को लेकर उठे संदेह के बाद आईसीसी ने बट्ट और अकमल से सम्पर्क किया है।

आईपीएल खिलाड़ी भी संदेह के घेरे में
मेलबर्न. आईपीएल पर भी मैच फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। दो आईपीएल अधिकारियों ने दावा किया है कि टूर्नामेंट में एक उदीयमान खिलाड़ी का प्रदर्शन संदेहास्पद था। आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र द आस्ट्रेलियन ने दो अनाम आईपीएल अधिकारियों के हवाले से कहा कि एक उभरते हुए खिलाड़ी का प्रदर्शन तो इतना संदेहास्पद था कि उसे बयां नहीं किया जा सकता।

बीसीसीआई ने किया खंडन
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने आईपीएल में मैच फिक्सिंग के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। बीसीसीआई की मीडिया समिति के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर आईपीएल में फिक्सिंग जैसी कोई बात होती तो आईसीसी इसे बीसीसीआई के ध्यान में जरूर लाती। शुक्ला ने कहा आईपीएल के तीसरे संस्करण में आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा ईकाई की मदद ली गई थी। इसलिए टूर्नामेंट में किसी तरह के भ्रष्टाचार का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

आजीवन प्रतिबंध लगे
मोहिंदर अमरनाथ, पूर्व आलराउंडर अब्दुल कादिर, पूर्व मुख्य चयनकर्ता बिशन सिंह बेदी, पूर्व कप्तान