इससे टैक्स ढांचा सरल बनेगा व करदाता बढ़ेंगे। स्लैब में बदलाव का खास फायदा उन नौकरीपेशा लोगों को होगा, जो छठे वेतन आयोग के बाद टैक्स के दायरे में आ गए थे। व्यापारी वर्ग को कम फायदा नजर आ रहा है। इसके लागू होने से कागजी काम घटेगा। होम लोन पर ब्याज में कर छूट से हाउसिंग सेक्टर को फायदा होगा। सुरजीत सिंह निदेशक, विकास अध्ययन संस्थान, जयपुर
डीटीसी मूल स्वरूप में लागू होता तो क्रांतिकारी परिवर्तन होता। इससे कर ढांचा सरल होने व करदाता बढ़ने की उम्मीद है। महिलाओं को छूट नहीं देने को कुछ लोग गलत मान सकते है पर सैद्धांतिक तौर पर ठीक है। इसकी खामियां बाद में पता लगेगी। स्लैब्स में परिवर्तन नौकरीपेशा के लिए अच्छा है। व्यक्तिगत करदाताओं को फायदा होगा। किशोर खेतान पूर्व प्रमुख, सीआईआई राजस्थान
कर के आगे सब बेअसर!
आत्मा पर कर इंग्लैंड मे हेनरी प्रथम देश के लिए लड़ना व मरना पसंद नहीं करने वालों से कर लिया। पीटर द ग्रेट ने उनसे कर वसूला, जो कहते थे कि उनके आत्म है। ऎसा नहीं कहने वालों से धर्म में आस्था नहीं रखने का कर लागू होता था।
जी-तोड़ मेहनत पर कर मिस्र में मेहनत पर कर का प्रावधान रहा है। यहां पिरामिड बनाने वालों का मानना था कि उन्होंने दो दशक तक पिरामिडों के लिए जी तोड़ मेहनत की है। इस वर्ग को लाभ देने के लिए मिस्र में यह कर लागू हुआ।
मौत पर कर अमरीका में इसे लेकर जनता का खासा विरोध सहा। आत्महत्या के मामले में 19 साल के एक लड़ने ने अपनी जान गंवा दी, तो उसकी मां से स्थानीय नियमानुसार अंतिम संस्कार के लिए 900 रूपए कर के तौर पर वसूले गए।
सेक्स कर जर्मनी में इस कर को लेकर कई कानून बने। यह कर प्रॉस्टिट्यूट्स पर लगाया जाता है उन्हें शहरी निकाय में 150 यूरो मासिक कर जमा कराना होता है। पार्ट टाइमर्स के लिए 6 यूरो का प्रावधान है। यह कर 2004 में लागू किया गया था।
कुंवारेपन पर कर इं ग्लैंड में ही 1695 में जूलियस सीजर ने कुंवारेपन पर कर वसूली की थी। इसी क्रम को बढ़ाया पीटर द ग्रेट ने, जिसने 1702 में इसे लागू कर दिया। मुसोलिनी ने 1924 में 21-50 वर्षीय कुंवारों पर यह कर लगाया।
पब्लिक यूरिनल टैक्स रोम के राजा वेस्पेशन ने यूरिनल टैक्स से औद्योगिक विकास की योजना बनाई। यह कर वसूला भी गया। यूरिन की बिक्री पर भी कर जुटाए गए। इसे लेकर वेस्पेशन के बेटे टाइटस ने पूरी व्यवस्था पर सवाल उठा दिए।
नृत्य कर नृत्य कर लगाने की घटना ज्यादा पुरानी नहीं है। सालभर पहले से टेक्सस के स्ट्रिप क्लब में जाने वाले हर व्यक्ति से पांच रूपए कर वसूले जाते हैं। क्लब में पोल नृत्य होता है, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने कर लगाया।
टैटू पर कर ऑरकैंसस में शरीर पर टैटू गुदवाने, बॉडी पियर्सिग या इलेक्ट्रोलाइसिस ट्रीटमंट करवाने पर राज्य कर के रूप में एक निश्चित रकम व्यक्ति को अदा करनी होती है। ऎसे में टैटू के कर के तौर पर यहां सरकार 6 प्रतिशत कर वसूलती है।
हेड टैक्स फॉर चाइनीज 20वीं शताब्दी के शुरू में अमरीका से चीन लौटने वाले हर चीनी पर हैड टैक्स लगाया गया। न्यूजीलैण्ड ने भी इस कर का प्रावधान रखा, लेकिन बाद में दोनों ही सरकारों को इन करों के लिए माफी मांगनी पड़ी।
नशे पर कर फरवरी 2010 से सेन फ्रांसिस्को में डेमोके्रटिक सदस्य टॉम एमियानो ने कैलीफोर्निया में मैरिजुआना इस्तेमाल पर टैक्स लगाया। शराब को लेकर भी यहां कानून बन चुका है। भारत में भी सिगरेट, तंबाकू पर भारी कर है।