निवेश करने से मत डरो
...तो फायदा भी होगा
...होगी परेशानी
कर के आगे सब बेअसर!
यह भविष्य के लिए विजन व पॉलिसी डाक्यूमेट की तरह काम करेगा। इस कोड में लचीलेपन की जरूरत है। नौकरीपेशा के लिए अच्छा है। टैक्स स्लैब्स में लचीलापन जरूरी है। समय के साथ इसमें बदलाव करते रहना होगा। इनकम टैक्स एक्ट में बदलाव की लंबे अर्से से जरूरत महसूस की जा रही थी। डीटीसी बेहतर विकल्प है।
अल्पना कटेजा
प्रोफसर, अर्थशास्त्र विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
नाममात्र की राहत
देश में दो खास वर्ग ऎसे हैं, जिनके लिए टैक्स छूट के विशेष प्रावधान हैं। महिला वर्ग पर डीटीसी चुप है लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को राहत का इशारा कर रहा है।

हालांकि यह छूट नाममात्र की होगी। डीटीसी का प्रस्ताव है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत की सीमा 10 हजार रूपए और बढ़ाई जाए। यदि डीटीसी का यह प्रस्ताव अमल में आया तो वरिष्ठ नागरिकों की 2.5 लाख रूपए तक की कमाई टैक्स रहित होगी। फिलहाल वरिष्ठ नागरिकों को 2.4 लाख रूपए तक टैक्स राहत मिल रही है।