यह भविष्य के लिए विजन व पॉलिसी डाक्यूमेट की तरह काम करेगा। इस कोड में लचीलेपन की जरूरत है। नौकरीपेशा के लिए अच्छा है। टैक्स स्लैब्स में लचीलापन जरूरी है। समय के साथ इसमें बदलाव करते रहना होगा। इनकम टैक्स एक्ट में बदलाव की लंबे अर्से से जरूरत महसूस की जा रही थी। डीटीसी बेहतर विकल्प है। अल्पना कटेजा प्रोफसर, अर्थशास्त्र विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
महिलाओं पर चुप्पी
डीटीसी महिला वर्ग को टैक्स में छूट पर चुप है। फिलहाल महिला वर्ग को 1.90 लाख रूपए तक की कमाई पर टैक्स नहीं देना होता।
अगर महिलाओं को विशेष श्रेणी में नहीं रखा गया तो उनकी आय पर वहीं टैक्स लगेगा, जो आम आयकर दाता को देना होता है। हालांकि टैक्स मामलों के विशेषज्ञ मानते हैं कि इस विधेयक में महिलाओं के लिए विशेष छूट का प्रावधान सरकार बाद में शामिल कर सकती है।
संभव है कि उनके लिए छूट की रकम बाद में बढ़ जाए। अभी इस बारे में सरकार ने पत्ते नहीं खोले हैं।